'नेपाल में फंसे JK के नागरिकों को बचाया जाए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला ने नेपाल और देश के कई हिस्सों में आए विनाशकारी भूकंप में हुए जान माल के नुकसान पर गहरा दुख प्रकट करते हुए रियासती सरकार से अपील की हैं कि नेपाल में जम्मू कश्मीर के नागरिकों के बचाव के लिए उचित कदम उठाए।
डा. फारूक अब्दुल्ला की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया हैं कि रियासती सरकार को जम्मू कश्मीर में रह रहे नेपाली नागरिकों की मदद के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए वह अपने परिवार से संपर्क कर सकें इस दिशा में उचित कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाये जाने चाहिए।
उन्होंने कहा हैं कि नेपाल के विनाशकारी भूकंप से 2005 में कश्मीर में आए विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें ताजा हो गई है।
पुंछ बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी: फारूक
फारूक ने कहा हैं कि नेपाल में कई कश्मीरी व्यापारी काम कर रहे है। इसलिए रियासती सरकार को विदेशी मामलों के मंत्रालय से संपर्क कर जम्मू कश्मीर के अलावा दिल्ली में स्पेशल सेल गठित करने चाहिए ताकि नेपाल में जम्मू कश्मीर के लोगों की उचित देखभाल हो सकें।
नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला ने पुंछ के बाढ़ पीड़ितों के प्रति सरकार की अनदेखी पर सवाल उठाये है। अब्दुल्ला ने प्रसे बयान में कहा हैं कि रियासती सरकार पुंछ के बाढ़ पीड़ितों को राहत मुहैया करवाने में नाकाम रही है। इस वजह से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
उनका कहना हैं कि लोग सरकार को समस्याओं के हल के लिए चुनते हैं न कि समस्याओं को बढ़ाने के लिए।