फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   govt preparing comprehensive policy on jammu and kashmir: rajnath

कश्मीर पर व्यापक नीति तैयार कर रही है सरकार : राजनाथ

Sun, 28 Sep 2014 03:26 PM IST
Updated Sun, 28 Sep 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
govt preparing comprehensive policy on jammu and kashmir: rajnath

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि एनडीए सरकार कश्मीर को लेकर एक व्यापक नीति तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, हम कश्मीर पर एक व्यापक नीति तैयार कर रहे हैं। हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या पूर्वोत्तर की तरह कश्मीर से संबंधित सभी पक्षों के साथ बातचीत के लिए वार्ताकार नियुक्त करने का कोई प्रस्ताव है, राजनाथ ने कहा कि इस तरह का कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा, मैं जम्मू-कश्मीर के लिए वार्ताकार नियुक्त करने के पक्ष में नहीं हूं।
विज्ञापन


उन्होंने एक पत्रिका को हाल में दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लिए वार्ताकार नियुक्त करने की पुरानी परंपराएं बंद होनी चाहिए, क्योंकि ये बेनतीजा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ताकार नियुक्त करने पर पुनर्विचार

govt preparing comprehensive policy on jammu and kashmir: rajnath

इस साक्षात्कार में गृहमंत्री ने कहा था, वार्ताकार नियुक्त करने पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है। ऐसा कहते हुए मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं वार्ता के खिलाफ नहीं हूं।

लेकिन मैं बेनतीजा बातचीत के पक्ष में भी नहीं हूं, जो राष्ट्र विरोधियों द्वारा जम्मू-कश्मीर या पूर्वोत्तर में अपनी खुद की राजनीतिक छवि चमकाने के लिए की जाती है।

यूपीए सरकार के शासनकाल में शिक्षाविद् राधा कुमार, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर और पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त एमएम अंसारी को कश्मीर को लेकर वार्ताकार नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed