{"_id":"58da40314f1c1bd83763e0b6","slug":"govt-fixes-rates-for-aadhar-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आधार सेवाओं के लिए सरकार ने शुल्क ढांचा किया निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आधार सेवाओं के लिए सरकार ने शुल्क ढांचा किया निर्धारित
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 28 Mar 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने विभिन्न आधार सेवाओं के कार्य को सरल बनाने के लिए फीस ढांचा का निर्धारण किया है। यह आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न पंजीकरण केंद्रों द्वारा वसूला जाएगा। सरकारी आदेश के अनुसार आधार जनरेशन तथा मेनडेटरी बायोमीट्रिक अपडेट तथा स्टेटस जानने के लिए कोई शुल्क नहीं होगा।
विज्ञापन
बायोमीट्रिक अपडेट तथा डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 25 रुपये निर्धारित किए गए हैं। ई-केवाईसी, फाइंड आधार तथा कलर ए4 शीट प्रयोग कर आधार प्रिंट के लिए 20 रु तथा ईकेवाईसी, फाइंड आधार तथा कोई भी अन्य ए 4 शीट पर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट आउट के लिए 10 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
आदेश में यह भी कहा गया है कि उपायुक्त, तहसीलदार, कार्यकारी अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेगा कि सेवा प्रदाताओं द्वारा अधिक मूल्य न लिए जाएं। ईसीआईएल को अपने सेवा प्रदाताओं के माध्यम से आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इन मूल्यों को आम लोगों की जानकारी के लिए सभी पंजीकरण केंद्रों में दर्शाना अनिवार्य है।
विज्ञापन