फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GOVERNOR visited the service center in Kupwara

J&K: राज्यपाल ने सिलाई-कढ़ाई सेंटर को दिया एक लाख का अनुदान

Sat, 30 Sep 2017 11:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 30 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
GOVERNOR visited the service center in Kupwara
- फोटो : AMAR UJALA

राज्यपाल एनएन वोहरा और प्रथम महिला ऊषा वोहरा ने शनिवार को कुपवाड़ा में स्वरोजगार महिला संस्था (सेवा) सेंटर का दौरा किया। सेंटर में महिलाओं को परंपरागत शिल्पों का प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और अनेक विभिन्न पहल कर रहा है।

विज्ञापन


राज्यपाल और प्रथम महिला ने सेवा सेंटर द्वारा किए गए बेहतर कार्योें के लिए नानावती तथा उनके सहकर्मियों को बधाई दी। राज्यपाल ने कुपवाड़ा के उपायुक्त खालिद जहांगीर को सेंटर के लिए सही जमीन का एक टुकड़ा देने को कहा ताकि इसका खुद का भवन बनाया जा सके। उन्होंने सेंटर की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एक लाख रुपये की अनुदान राशि भी घोषित की।
विज्ञापन


इससे पूर्व सेवा सेंटर की नेता रीमा नानावती और कुछ वरिष्ठ स्टाफ  ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में एक संक्षिप्त परिचय दिया। साथ ही बताया कि सेंटर की शुरुआत से ही यहां सात हजार से अधिक महिलाओं को विभिन्न शिल्पों में कौशल प्रदान करने में सफल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने एक कटाई एवं सिलाई  कोर्स तथा कोकाकोला से जुड़ी एक सेब आपूर्ति शृंखला का उद्घाटन किया। उन्होंने सेंटर में विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही स्टाफ  तथा प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की। एसएसपी कुपवाड़ा शमशेर हुसैन के अतिरिक्त उपायुक्त भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed