फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor SP Malik in Delhi Rahul Gandhi has made my invitation an unending business

राहुल गांधी को राज्यपाल का जवाब, कहा- मेरे निमंत्रण को व्यापार समझ बैठे

Mon, 26 Aug 2019 06:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Aug 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Governor SP Malik in Delhi Rahul Gandhi has made my invitation an unending business
राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राहुल गांधी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राहुल गांधी मेरे निमंत्रण को एक व्यापार समझ बैठे। मैंने कहा था कि अगर आप हम पर विश्वास नहीं करते हैं तो आओ और घाटी का दौरा करो। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं नजरबंद लोगों, नेताओं और सेना से मिलूंगा। इन बातों के लेकर मैंने कहा कि मैं इन शर्तों को स्वीकार नहीं कर सकता और इसे प्रशासन पर छोड़ दूंगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
राज्यपाल ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है। साथ ही आने वाले दिनों में हम कश्मीर के लोगों के लिए इतना काम करेंगे कि लोग देखेंगे। राज्यपाल ने कहा कि आने वाले दिनों जो बदलाव और विकास होगा उसे देखकर पीओके के लोग कहेंगे कि जिंदगी जीने के लिए जम्मू और कश्मीर सबसे बेहतरीन जगह है।


बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता शनिवार दोपहर कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधानों को हटाए जाने के बाद वहां की स्थिति का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने सभी को श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक लिया और काफी हंगामे के बाद सभी को वापस दिल्ली लौटा दिया गया।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः हालातों पर भारी इरमीम के हौसले, पहले प्रयास में बेटी ने रचा इतिहास, पेश की अद्भुत नजीर

श्रीनगर से दिल्ली लौटते ही राहुल गांधी ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मुझे राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। मैंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। हम यह जानना चाहते थे कि वहां मौजूद लोग किस स्थिति से गुजर रहे हैं, लेकिन हमें हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हमारे साथ प्रेस के लोगों को गुमराह किया गया, पीटा गया। यह स्पष्ट है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed