फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor nn vohra on the eve of independence day

'कश्मीर की जनता ने देखा है तकलीफों भरा दौर'

Fri, 15 Aug 2014 02:06 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
governor nn vohra on the eve of independence day

राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू कश्मीर राज्य के भविष्य के लिए राज्य में अमन और हालातों में सामान्यता को काफी आवश्यक बताया।

विज्ञापन


उन्होंने समाज के हर वर्ग जिनमें राजनीतिक, धार्मिक और अन्य वर्ग शामिल हैं, से राज्य के मसलों को बातचीत और चर्चा से हल करने की अपील की।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यपाल ने लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और साथ ही उन्होंने तकलीफों भरा एक कठिन दौर देखा है।

रियासत में आए 65 लाख लोग

governor nn vohra on the eve of independence day

राज्यपाल ने कहा कि घाटी में आतंकवाद के चलते खराब हालातों और सीमा पार से हुई लगातार घुसपैठों के बावजूद हालातों में सार्थक सुधार दर्ज किया गया है जिसके लिए हम उन जवानों और बहादुर अफसरों के आभारी हैं, जिन्होंने अपने देश की रक्षा में अपनी जान न्योछावर की।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि हालातों में सुधार के चलते राज्य की आर्थिक गतिविधियों का भी पुनरुत्थान हुआ है। उनके अनुसार राज्य में पर्यटन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में दो मुख्य तीर्थयात्राओं को लेकर वर्ष के शुरू से अबतक 65 लाख के करीब लोगों ने राज्य का दौरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल करें लोग

governor nn vohra on the eve of independence day

राज्यपाल ने राज्य में लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव के सही रूप से होने से साफ हो जाता है कि देश के साथ-साथ राज्य में लोकतंत्र की मजबूत स्थिति है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि काफी संख्या में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे, खासकर युवा मतदाताओं पर जो अपने मत का पहली बार प्रयोग करेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के युवाओं और युवतियों के भी अपने सपने और अभिलाषाएं हैं और जिन लोगों को राज्य का कार्यभार संभालने के लिए चुनकर लाया गया है, यह उनका कर्तव्य बनता है कि आवश्यक कदम उठाएं जाएं ताकि शिक्षा के स्तर को ऊपर पहुंचाया जाए।

विज्ञापन

जरा याद उन्हें भी कर लो जो लौट के फ‌िर ना आए

governor nn vohra on the eve of independence day

राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमें उन महान नेताओं को याद करना चाहिए, जिन्होंने अपनी जान न्योछावर कर भारत को उपनिवेशी गुलामी से आजाद करवाया।

राज्यपाल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, सभी कैबिनेट मंत्रियों के अलावा अवाम को उज्जवल और शहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed