फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor nn vohra demand increase central help

राज्यपाल ने की केंद्रीय मदद में वृद्धि की मांग

Sun, 22 Feb 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Feb 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
governor nn vohra demand increase central help

रियासत के राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्र सरकार से प्रदेश में तीन प्रमुख मिशन के कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय मदद 75 से बढ़ाकर 90 फीसदी करने का आग्रह किया है। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री एम वेंकया नायडू को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इसमें केंद्र द्वारा शुरू किए गए तीन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, स्मार्ट सिटी मिशन और नए शहरी नवीकरण मिशन में 75:25 केंद्रीय अनुदान को 90:10 करने की मांग की है। राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि वर्तमान में तीनों मिशन में केंद्र और राज्य का 75:25 फीसदी का योगदान है, जबकि इससे पहले जम्मू-कश्मीर को विशेष व्यवस्था के तहत 90:10 फीसदी का लाभ उपलब्ध होता रहा है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि बाढ़ के कारण संसाधन की कमी से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर की पहले ही वित्तीय स्थिति का बुरा हाल है। ऐसे में केंद्र की मदद जरूरी है। केंद्र को पूर्व की व्यवस्था को बहाल रखना चाहिए। इसके अलावा रियासत में प्रमुख मिशन के कार्यान्वयन के लिए निजी क्षेत्र से निवेश को आकर्षित करने के लिए कानूनी अड़चनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने इन अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों को कवर करने के लिए जनसंख्या मानदंडों में भी छूट देने की अपील की है, ताकि एक लाख से कम आबादी वाले शहरों को भी इसमें शामिल किया जा सके। क्योंकि रियासत में कम आबादी वाले छोटे शहर ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed