{"_id":"983ac4aaa45b89d3c22c02b1d1a85fe9","slug":"governor-looks-after-amarnath-yatra-marg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालटाल-पंजतरणी मार्ग पर पहुंचे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालटाल-पंजतरणी मार्ग पर पहुंचे राज्यपाल
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा के निर्देशानुसार श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ जितेंदर के. सिंह और जीएम वर्क्स आरके पंडिता ने मंगलवार को पंजतरणी कैंप का जायजा लिया। वहीं, यात्रा प्रबंधों को लेकर राजभवन में हुई बैठक के दौरान राज्यपाल के समक्ष पंचतरणी कैंप से लौटे अधिकारियों ने विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
राज्यपाल के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों ने श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी, एडिशनल सीईओ और जीएम वर्क्स के साथ दोमेल-संगम-पंजतरणी मार्ग पर चल रहे कार्यों और पंजतरणी कैंप के मरम्मत कार्यों को लेकर चर्चा की। एडिशनल सीईओ द्वारा राज्यपाल व बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा को जानकारी देते हुए बताया गया कि बालटाल से पवित्र गुफा तक के मार्ग के बहाली और उसे ठीक करने का कार्य पूरा चुका है।
विज्ञापन
पंजतरणी में बेस अस्पताल, शौचालय और बाथरूम आदि स्थापित कर दिए गए हैं जबकि एक अतिरिक्त ऐड सेंटर राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेल पथरी और ब्रारीमर्ग के बीच स्थापित किया जाएगा। सेना द्वारा भी पंजतरणी में अपनी तैनाती शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेस अस्पताल और आईएसएम कैंप पंजतरणी में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके इलावा बीएसएफ और सीआरपीएफ द्वारा मेडिकल कैंप, 321 शौचालय/ बाथरूम, 900 टेंट और 50 दुकानें वर्ष 2015 की यात्रा के दौरान पंजतरणी में स्थापित की जाएंगी।