{"_id":"594182f14f1c1b03498b4772","slug":"governor-insisted-for-making-annual-sports-prog","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल एनएन वोहरा ने दिए वार्षिक खेल कार्यक्रम बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल एनएन वोहरा ने दिए वार्षिक खेल कार्यक्रम बनाने के निर्देश
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री इमरान रजा अंसारी ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों के साथ ही रियासत में मेगा स्पोर्ट्स कार्निवाल के आयोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया कि श्रीनगर में बख्शी स्टेडियम को स्टेट आफ आर्ट इंटरनेशनल फुटबाल स्टेडियम के रूप में तैयार किया जा रहा है। युवाओं को खेलों की तरफ लाने के लिए गांव क्लब स्थापित किए जारहे हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अंसारी से 22 जिलों के लिए सालाना खेल कार्यक्रम तैयार करने को कहा। साथ ही स्टेट और इंटर स्टेट चैंपियनशिप आयोजित करने का भी सुझाव दिया, ताकि युवा अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकें।
विज्ञापन