फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor has called for implementation of 'Make in India Campaign' in J&K

जम्मू कश्मीर में मेक इन इंडिया लागू करने के निर्देश

Fri, 30 Jan 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 30 Jan 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
Governor has called for implementation of 'Make in India Campaign' in J&K

रियासत में कारोबार में सुधार लाने के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को पूरी तरह से लागू करने को कहा है।

विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल वोहरा ने वित्तीय सचिव खुर्शीद अहमद गनई से कहा है कि वह मेक इन इंडिया अभियान को लागू करने के लिए पैनी नजर रखें और इसके लिए आवश्यक कदम भी उठाएं।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल ने वित्तीय सचिव से रियासत की आर्थिक हालतपर विचार-विमर्श किया और रियासत की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। साथ ही विभागीय अफसरों को अपने कामकाज में पारदर्शिता लाने को कहा, ताकि सरकारी महकमे में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना अधिकार के तहत मांगी जानकारी वेबसाइट पर होगी दर्ज

सरकारी विभागों से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी अब विभाग की वेबसाइट पर भी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभाग के ई मेल आईडी और अन्य संपर्क विभागीय वेबसाइट पर जारी करने को कहा गया है।

जीएडी के सचिव एमए बुखारी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया कि समय-समय पर तमाम प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में सर्कुलर जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव की बैठक में भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विभाग के कामों में पारदर्शिता लाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।


 साथ ही सरकारी कामों के लिए ई टेंडरिंग और ई पेमेंट सिस्टम पूरी तरह से व्यवहार में लाने के निर्देश दिए गए, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। वर्कस डिपार्टमेंट को पहले ही इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed