फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor got released 125 million for GPF

जीपीएफ के लिए राज्यपाल ने जारी करवाए 125 करोड़

Sun, 31 Jan 2016 11:58 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
governor got released 125 million for GPF

रियासती सरकार के जिन कर्मचारियों ने जीपी फंड के लिए आवेदन किया था, उनके बैंक अकाउंट में जल्द राशि पहुंच जाएगी। राज्यपाल एनएन वोहरा ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी मुलाजिमों को जीपीएफ अकाउंट से पैसा निकालने में किसी तरह की देरी नहीं हो।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार प्रशासन की ओर से 125 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और अब रियासत की ट्रेजरी में कोई भी जीपी फंड का दावा बकाया नहीं रह गया है। यह खुलासा वित्त सचिव नवीन के चौधरी ने राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने स्टेट फंड डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीपी फंड के तमाम दायित्व के भुगतान के लिए लगभग 2500 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उनमें से 125 करोड़ रुपये शनिवार को जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीपी फंड के निकासी इलेक्ट्रानिक माध्यम से

governor got released 125 million for GPF

राज्यपाल ने वित्त सचिव को निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि जीपी फंड के निकासी इलेक्ट्रानिक माध्यम से हो, ताकि मुलाजिम आवेदन कर आनलाइन राशि हासिल कर सके।

वित्त सचिव ने फंड विभाग और वित्त विभाग के अन्य विंग की कार्यप्रणाली में सुधार के उठाए कदमों की भी राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में जीपी फंड निकालने के लिए मुलाजिमों को किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बैठक में मुख्य सचिव बीआर शर्मा, राज्यपाल के प्रधान सचिव पीके त्रिपाठी और वित्त सचिव नवीन के चौधरी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed