{"_id":"f8171768c5730e8adf19e5e2a6431358","slug":"governor-called-emergency-meeting-on-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू पर राज्यपाल ने की आपात बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू पर राज्यपाल ने की आपात बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एन एन वोहरा ने राज्य में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर वीरवार को राजभवन में बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इससे निपटने को व्यापक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
वित्त विभाग को स्वास्थ्य विभाग के खाते में तत्काल प्रभाव से 30 लाख रुपये जारी करने के निर्देश भी दिए, ताकि इससे ग्रस्त लोगों के इलाज और दवाईयों की कोई कमी न हो।
विज्ञापन
सभी जिला एवं ब्लाक स्तर के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने और जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में स्वाइन फ्लू के टेस्ट के लिए जल्द प्रबंध करने के भी राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन
अभी तक श्रीनगर के स्किमस अस्पताल में ही स्वाइन फ्लूके टेस्ट किए जा रहे हैं। टेस्ट की समय पर रिपोर्ट जारी करने पर भी आदेश दिए गए हैं।
लोगों को इस जानलेवा रोग के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर शिविर लगाने के भी राज्यपाल ने बैठक में आदेश दिए। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की ताजा स्थिति के बारे राज्यपाल को जानकारी दी।