फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor approved five crore rupees to each district for development under Back to Village program

बैक टू विलेज से बदलेगी जम्मू-कश्मीर की तस्वीर, हर जिले को मिलेंगे पांच करोड़ रुपये

Thu, 22 Aug 2019 04:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Governor approved five crore rupees to each district for development under Back to Village program
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर जन विश्वास जीतने के लिए 'बैक टू विलेज' नाम के एक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कवायद के तहत बुधवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने चिहिन्त कार्यों के लिए राज्य के सभी जिले को पांच-पांच करोड़ रुपये देने के फैसले को मंजूरी दे दी। राज्यपाल ने वित्त विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले को पांच करोड़ रुपए मुहैया कराए जाएं। इसके साथ ही मंडलायुक्तों को भी पांच करोड़ की राशि मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस राशि से प्रत्येक पंचायत में 'बैक टू विलेज' कार्यक्रम के तहत चिह्नित कार्यों को शुरू किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक काम शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि वे सरपंचों से चर्चा कर 14वें वित्त आयोग के तहत केंद्र सरकार से मिली 800 करोड़ रुपये की राशि का कुछ हिस्सा बैक टू विलेज कार्यों पर खर्च करें।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था की समीक्षा की
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार शाम सलाहकार विजय कुमार, केके शर्मा, के स्कंदन, फारूक खान, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रामान्यम, वित्त आयुक्त उमंग नरुला के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लोगों तक जरूरी पदार्थों के अलावा मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। राज्यपाल को बताया गया कि जरूरी पदार्थों की कोई कमी नहीं है। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि विभाग और एजेंसियां आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed