फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government will take every step to give platform to artists

Jammu News: कलाकारों को मंच देने के लिए हर कदम उठाएगी सरकार

विज्ञापन
Government will take every step to give platform to artists
पर्यटन सचिव ने कहा- श्रीनगर देश का दूसरा सबसे पुराना शहर, कला ने निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पर्यटन सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में उभरते कलाकारों को मंच सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। यहां सिटी मॉल में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रिफ्लेक्शन्स का उद्घाटन करने के बाद पर्यटन सचिव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन उभरते कलाकारों के लिए एक शानदार अवसर है। उन्होंने कहा, कश्मीर में बहुत सारा इतिहास है। काशी के बाद श्रीनगर देश का दूसरा सबसे पुराना शहर है, हमारा इतिहास लगभग 4000 साल पुराना है और यहां कला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


पर्यटन सचिव पर्यटन ने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन कलाकारों को मंच प्रदान कर रहे हैं और प्रतिभाशाली दिमागों को पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार इन उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को पहचानने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगी। उन्होंने कहा कि अंततः एक कलाकार समाज में अपनी पहचान के लिए ऐसा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed