फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government took a serious note of project roll back from NHPC

NHPC से पावर प्रोजेक्ट की वापसी पर जम्मू-कश्मीर सरकार गंभीर

Fri, 13 Jan 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 13 Jan 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
government took a serious note of project roll back from NHPC
डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala

जम्मू कश्मीर राज्य सरकार ने कहा है कि एनएचपीसी से पावर प्रोजेक्ट्स की वापसी भाजपा-पीडीपी सरकार के विकास एजेंडे का महत्वपूर्ण बिंदु है। राज्य इन प्रोजेक्ट्स की वापसी के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। यह जानकारी विधानसभा में डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने नेकां विधायक देवेंद्र सिंह राणा के प्रश्न के लिखित जवाब में दी। 

विज्ञापन


राणा ने पूछा कि क्या सरकार रंगराजन कमेटी तथा राउंड टेबल रिपोर्ट के आधार पर डुलहस्ती, सलाल तथा उड़ी पावर प्रोजेक्ट की वापसी के लिए केंद्र सरकार से प्रयास कर रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 2015-16 के पावर बजट में इस बात का स्पष्ट उल्लेख था कि पावर प्रोजेक्ट्स की वापसी गठबंधन सरकार के एजेंडे में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स के आपरेशन और रखरखाव के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इस सिलसिले में 16 मार्च 2016 को वह वित्त मंत्री के साथ केंद्रीय बिजली मंत्री से मिले थे। उन्हें डुलहस्ती तथा उड़ी पावर प्रोजेक्ट की एनएचपीसी से वापसी की आवश्यकता के बारे में बताया गया। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डिप्टी सीएम ने बताया कि वह इस मुद्दे को बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में भी उठा चुके हैं। सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि पावर प्रोजेक्ट रियासत को मिल जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed