{"_id":"5878a3934f1c1b922bba9e13","slug":"government-took-a-serious-note-of-project-roll-back-from-nhpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHPC से पावर प्रोजेक्ट की वापसी पर जम्मू-कश्मीर सरकार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NHPC से पावर प्रोजेक्ट की वापसी पर जम्मू-कश्मीर सरकार गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 13 Jan 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर राज्य सरकार ने कहा है कि एनएचपीसी से पावर प्रोजेक्ट्स की वापसी भाजपा-पीडीपी सरकार के विकास एजेंडे का महत्वपूर्ण बिंदु है। राज्य इन प्रोजेक्ट्स की वापसी के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। यह जानकारी विधानसभा में डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने नेकां विधायक देवेंद्र सिंह राणा के प्रश्न के लिखित जवाब में दी।
विज्ञापन
राणा ने पूछा कि क्या सरकार रंगराजन कमेटी तथा राउंड टेबल रिपोर्ट के आधार पर डुलहस्ती, सलाल तथा उड़ी पावर प्रोजेक्ट की वापसी के लिए केंद्र सरकार से प्रयास कर रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 2015-16 के पावर बजट में इस बात का स्पष्ट उल्लेख था कि पावर प्रोजेक्ट्स की वापसी गठबंधन सरकार के एजेंडे में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स के आपरेशन और रखरखाव के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इस सिलसिले में 16 मार्च 2016 को वह वित्त मंत्री के साथ केंद्रीय बिजली मंत्री से मिले थे। उन्हें डुलहस्ती तथा उड़ी पावर प्रोजेक्ट की एनएचपीसी से वापसी की आवश्यकता के बारे में बताया गया। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डिप्टी सीएम ने बताया कि वह इस मुद्दे को बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में भी उठा चुके हैं। सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि पावर प्रोजेक्ट रियासत को मिल जाएं।
विज्ञापन