{"_id":"62d990d8d231d64ccc3b6301","slug":"government-serious-on-undeclared-power-cut-in-jammu-inquiry-committee-constituted","type":"story","status":"publish","title_hn":"power cut: जम्मू में अघोषित बिजली कटौती पर सरकार गंभीर, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
power cut: जम्मू में अघोषित बिजली कटौती पर सरकार गंभीर, जांच कमेटी गठित
Fri, 22 Jul 2022 01:42 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:42 AM IST
सार
सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से बिजली कटौती को लेकर आदेश जारी किया गया। जांच कमेटी आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में काम करेगी।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी के मौसम में जम्मू संभाग में हुई भारी अघोषित बिजली कटौती को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच व जिम्मेदारी तय करने के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी को एक महीने में जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
वीरवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से आदेश जारी किया गया। जांच कमेटी आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में काम करेगी।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्यों में सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलों के विभाग के आयुक्त सचिव व योजना विकास और निगरानी विभाग के प्रशासनिक सचिव को भी कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
गर्मी के दिनों में इस बार जम्मू संभाग में लोगों को इस बार सरकार के दावे के विपरीत बार-बार भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। जबकि सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया था। इसके चलते कई स्थानों पर लोगों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया था।