{"_id":"a3f89be62ca895e9fe782f6d6934f6dc","slug":"government-orders-rebidding-for-zojila-tunnel-contract-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरंग के लिए सरकार ने आमंत्रित की नई बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरंग के लिए सरकार ने आमंत्रित की नई बोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 02 Mar 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 10050 करोड़ की लागत से बनने वाली जोजिला सुरंग के निर्माण के लिए नई बोली आमंत्रित करने के आदेश जारी किए हैं। यह टेंडर पहले आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर को दिया गया था।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों ने बताया कि दोबारा बोली आमंत्रित करने का निर्णय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी ने हाल में ही लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने भाषा को बताया,‘ मंत्री का विचार था कि अगर उनके मंत्रालय से सम्बद्ध किसी परियोजना को लेकर कोई संदेह किया जाता है तो वे दुबारा निविदा से नहीं हिचकिचाएंगे।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा कि चूंकि इस परियोजना को लेकर कुछ संदेह जताए गए हैं तो फिर से निविदा का आदेश दिया जाना चाहिए ताकि पारदर्शित सुनिश्चित हो ओर सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा कायम रहे।’