{"_id":"f2809e7f792365ac979166538535a7c6","slug":"government-officials-to-donate-one-day-salary-for-flood-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन का वेतन दान करेंगे विधानसभा सचिवालय कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन का वेतन दान करेंगे विधानसभा सचिवालय कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन वेतन बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए राहत एवं पुनर्वास के लिए शुरू किए गए कार्य में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।
विज्ञापन
सोमवार को विधानसभा सचिवालय में अधिकारियों की विधानसभा अध्यक्ष मुबारक गुल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संदर्भ में फैसला लिया गया।
बैठक में जो लोग इस आपदा में कीमती जानें खो चुके हैं, उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की गई। इस अवसर पर आशा प्रकट की गई कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
विज्ञापन