{"_id":"827bfd88440055c1f061dd764a187569","slug":"government-not-paid-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने से शिक्षकों को वेतन क्यों नहीं दे रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने से शिक्षकों को वेतन क्यों नहीं दे रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 27 Aug 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर रहबरे तालीम टीचर्स फोरम के
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य प्रधान विनोद शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंच कर
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याएं
बताईं। शर्मा ने मंत्री को बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्थायी किए
गए हजारों शिक्षकों को करीब छह महीने से वेतन नहीं जारी किया गया है।
इससे शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंचते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दस वर्ष लंबा संघर्ष करने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले सरकार ने ईवी पैरा शिक्षकों को स्थायी शिक्षक बनाया था, लेकिन इनको एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है। इससे हजारों रुपये का कर्ज शिक्षकों पर चढ़ चुका है।
इस बारे में जब राज्य सरकार से बात की तो सरकार का कहना था कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त किए गए शिक्षकों को वेतन केंद्र सरकार जारी करती है। प्रतिनिधिमंडल में सुखदेव सिंह, कौशल शर्मा, अनिल कुमार, सोहन सिंह, मुश्ताक अहमद, राजेंद्र सिंह व अन्य कई आरईटी शिक्षक शामिल थे।