{"_id":"5d4ff5908ebc3e6ce64e510f","slug":"government-made-sufficient-stocking-of-essential-items-on-celebrate-eid-jammu-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बकरीद पर इंतजामों को लेकर समीक्षा बैठक, पेयजल आपूर्ति से लेकर इन मद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बकरीद पर इंतजामों को लेकर समीक्षा बैठक, पेयजल आपूर्ति से लेकर इन मद्दों पर हुई चर्चा
Sun, 11 Aug 2019 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 11 Aug 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
बाजार में बकरे खरीदने के लिए लगी भीड़
अतिरिक्त जिला उपायुक्त कठुआ घनश्याम सिंह ने बकरीद के इंतजामों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ-साथ पशुओं की बिक्री, पेयजल और बिजली व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
शनिवार को बैठक के दौरान एडीसी ने पीडीडी और पीएचई के इंजीनियरों को बकरीद समारोह के दौरान विशेष रूप से प्रार्थना समय जिले के रिहायशी इलाकों में बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगरपालिका अधिकारियों को बकरीद से पहले ईदगाह और अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाने के लिए कहा गया। वहीं, चिकन, मटन, बेकरी और अन्य वस्तुओं की के दामों की जांच पर जोर दिया, ताकि मुनाफाखोरी न हो।
विज्ञापन
उन्होंने कानून के अनुसार कालाबाजारी करने वालों, जमाखोरों और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस और यातायात विभाग को वाहनों के रूट प्रबंधन और भीड़ प्रबंधन को लेकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बकरीद से पहले दूरदराज इलाकों में राशन की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश सीएपीडी विभाग को जारी किए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बता दें कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल पैनी नजर बनाए हुए हैं। श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में चौकसी है। पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी लगातार निगाहें बनाए हुए हैं।