{"_id":"674e1ec493d87250b70d6006","slug":"government-land-empty-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101818-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजस्व विभाग ने खाली करवाई सरकारी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजस्व विभाग ने खाली करवाई सरकारी भूमि
Tue, 03 Dec 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमिल खाली करवाकर बोर्ड लगाती राजस्व विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : rspura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार को दी थी नाले की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत
आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटी पंचायत गालाबाना में नाले से सटी सरकारी भूमि को राजस्व विभाग ने खाली करवाकर बोर्ड लगा दिया है। गांव के लोगों ने सड़क के साथ बने नाले की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा होने पर तहसीलदार आरएस पुरा से शिकायत की थी।
शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार रमेश चंद्र की अध्यक्षता में टीम का गठन किया, इसमें विभाग के गिरदावर व पटवारी शामिल रहे। सरकारी रिकॉर्ड में 26 कनाल सरकारी भूमि होने पर सोमवार को गठित टीम के कर्मियों की तरफ से पैमाइश करने के बाद बोर्ड लगा दिया है।
स्थानीय ग्रामीणों सोमनाथ, अशोक कुमार, सुरजीत सिंह, सुभाष चंद्र और सुनीता देवी का कहना है कि तहसीलदार आरएस पुरा को लिखित शिकायत करने पर अब राजस्व विभाग ने रिकॉर्ड के आधार पर नाले के साथ सटी सरकारी भूमि खाली करवा दी है। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा कस्बे के साथ सभी वार्डों से निकलने वाले नाले को पानी इस नाले में आने पर बरसात के दिन लोगों को आना जाना मुश्किल था। अब सरकारी भूमि पर पक्के नाले का निर्माण किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को रही दिक्कत से राहत मिल सके।
विज्ञापन
दो नायब तहसीलदार व दो गिरदावरों के साथ तीन पटवारियों पर एक टीम का गठन करने के बाद सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक के 26 कनाल जमीन की निशानदेही की गई थी। इसे खाली करवाने के बाद बोर्ड लगवा दिया है।
चंद्रशेखर, तहसीलदार आरएस पुरा