फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government jobs open for youth in Jammu and Kashmir these posts are to be filled

जम्मू-कश्मीर: युवाओं के लिए खुले सरकारी नौकरियों के द्वार, इन पदों पर होनी हैं भर्तियां

Mon, 28 Jun 2021 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 12:36 PM IST
सार

बोर्ड की ओर से नियमित रूप से सरकारी नौकारियों के विज्ञापन जारी करने से पढ़े लिखे बेेरोजगार युवाओं को एक आस जगी है। बड़ी संख्या में इन भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Government jobs open for youth in Jammu and Kashmir these posts are to be filled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए 2020-21 काफी अच्छा रहा है। प्रदेश सरकार ने दो वर्ष से कम की अवधि में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के द्वार खोल दिए हैं। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने वर्तमान तक 19 हजार से अधिक सरकारी पदों की अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन


बोर्ड ने 12 हजार से अधिक पदों पर लिखित परीक्षा और चयन सूची भी जारी की है। वहीं 6 हजार से अधिक पदों पर लिखित परीक्षा होने वाली है। इन 6 हजार से अधिक पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा का अस्थायी कैलेंडर बोर्ड ने जारी किया है। कोविड-19 महामारी के चलते जहां एक ओर शिक्षा और परीक्षाओं से सम्बन्धित कार्य बाधित होते रहे, बावजूद इसके बोर्ड की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी होते रहे।
विज्ञापन


2020 से बोर्ड ने सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करने शुरू किए। इस दो साल से भी कम की अवधि में 19 हजार से अधिक पदों पर अधिसूचना जारी हुई। कोविड की दूसरी लहर के कारण बोर्ड का भर्ती कैलेंडर प्रभावित हुआ, लेकिन बोर्ड ने इस समय पर 2020 के अंतिम और 2021 के शुरुआती समय में आयोजित की लिखित परीक्षाओं की चयन सूची जारी की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी के 8575 पदों पर हुई अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया की अंतिम चयन सूची के साथ-साथ 18 सौ से अधिक पदों के पंचायत अकाउंट असिस्टेंट और पीएम पैकेज के तहत 19 सौ अधिक पदों की चयन सूची भी जारी कर दी है।

आगामी समय में इन पदों पर होने वाली हैं भर्तियां 

  • वन, जीएडी, स्वस्थ्य, कानून न्याय और संसदीय मामले में : 503 पद
  • जीएडी, राजस्व, स्वस्थ्य, सहकारिता विभाग, फ्लोरीकल्चर, संसदीय मामले और कौशल विभाग में : 2311 पद
  • जल शक्ति, बागवानी, संसदीय मामले, प्रोटोकॉल और सूचना विभाग में: 927 पद 
  • कृषि, कौशल विभाग, उच्च शिक्षा, प्रोटोकॉल और गृह विभाग में : 690 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed