फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government is now preparing to take action against corrupt leaders

अफसरों के बाद अब भ्रष्ट नेताओं पर गिरेगी गाज

Fri, 14 Aug 2015 10:11 AM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
government is now preparing to take action against corrupt leaders

अफसरों पर गाज गिराने के बाद सरकार अब भ्रष्ट नेताओं पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ऐसे राजनेताओं की स्कैनिंग की जा रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त 67 अफसरों को बर्खास्त कर चुकी है। 60 अन्य अफसरों की सूची भी तैयार है। अब बारी है नेताओं की।

सूत्रों की मानें तो ऐस तीन नेताओं की कुंडली तैयार कर ली गई है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। माना जा रहा है कि कभी भी इन नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

सरकार के आदेश पर शुरू हुई स्कैनिंग

government is now preparing to take action against corrupt leaders

सूत्रों का कहना है कि जांच के दायरे में वर्तमान मंत्री भी हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक तथा कई नेताओं की कुंडली खंगाली जा रही है। उनकी संपत्तियों को आधार बनाया जा रहा है।

जांच में यह देखा जा रहा है कि उनकी संपत्तियों में कितनी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही कितनी बेनामी संपत्तियां हैं। सूत्रों का कहना है कि पहले पूरा होमवर्क किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की विभिन्न एजेंसियों को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

प्रारंभिक छानबीन में तीन नेताओं के नाम सामने आए हैं जो विधायक रहे हैं। इनकी संपत्तियों का पूरा ब्योरा इकट्ठा कर लिया गया है। साथ ही सरकारी तथा वन भूमि पर कब्जे की भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह पता लगाने को भी कहा गया है कि उनके आय के कौन-कौन से स्रोत हैं। सूत्रों का कहना है कि होमवर्क पूरा होने के बाद राज्य सरकार से अनुमति लेकर ऐसे नेताओं को पूरे ब्योरे के साथ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed