'सरकार गठन का मामला केंद्र का विषय'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन और गठबंधन का मामला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का विषय है। पार्टी सही समय पर उचित फैसला लेगी। आतंकवाद और सीमा पार से होने वाली गोलाबारी पर मंत्री का कहना है कि भारत इस तरह की घटनाओं से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।
प्रेस क्लब जम्मू में वीरवार को डा. गोपाल कृष्ण गुप्ता की पुस्तक मंत्र फार गुड हेल्थ का विमोचन करने के बाद मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन का मामला या गठबंधन पर वार्ता सीधे केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में हो रही है।
उनसे यह पूछने पर कि रियासती में सियासी हालात पर बने असमंजस पर से पर्दा नही उठने पर क्या जम्मू-कश्मीर राज्यपाल शासन की तरफ बढ़ रहा है। इसके जवाब में सिंह ने कहा कि राज्यपाल के मन की बात वह ही जानें।
सीमांत इलाकों में पर्याप्त पुनर्वास होगा
फ्रांस में हुए मीडिया पर हमले पर सिंह ने कहा कि भारत इस तरह के हमलों से निपटने में सक्षम है। बहरहाल उन्होंने कहा कि हर मीडिया हाउस को सुरक्षा नहीं दी जा सकती। उन्होंने इस अवसर पर सीमा पार से होने वाली गोलाबारी की जद में आने वाले सीमांत लोगों को पांच मरले जमीन सुरक्षित स्थानों पर अलाट करने की तरफ केंद्र सरकार ने कदम उठा दिए हैं।
हीरानगर के करीब 3100 कनाल भूमि की निशानदेही कर ली गई है। चरणबद्ध तरीके से सीमांत ग्रामीणों को भूमि मुहैया करवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सुनंदा पुष्कर मामले में शशि थरूर से पूछताछ मामले पर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि देश में कानून अपना काम कर रहा है।