{"_id":"29c60d5d7f9a706ab64c10b9ccd708b0","slug":"government-ensure-to-temporary-staff-for-permanent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करे सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
Updated Thu, 26 Mar 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल जेएंडके लो पेड इंप्लाइज फेडरेशन ने सरकार से अस्थाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
आल जेएंडके लो पेड इंप्लाइज फेडरेशन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उसने पीएचई विभाग में कार्यरत सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके तमाम सीपीएस व अन्य अस्थायी कर्मचारियों को फौरन पक्का नहीं किया, तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
फेडरेशन ने सरकार से सीपीएस वर्कर्स, कैजुअल, सीजनल और नीड बेस वर्कर्स के बकाया वेतन का भुगतान जल्द करने के लिए कहा, ताकि लोगों की परेशानियां खत्म हो सकें। जल्द मांगें पूरी न किए जाने पर मुलाजिमों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बुधवार को बड़ी संख्या में सीपीएस व अन्य अस्थायी कर्मचारी आल जेएंडके लो पेड इंप्लाइज फेडरेशन के बिलावर प्रधान ईशर दास सांगड़ा के नेतृत्व में मांडली में इकट्ठा हुए और उन्होंने सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांगड़ा ने कहा कि उनकी फेडरेशन कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पिछली उमर सरकार ने एसआरओ जारी कर पीएचई विभाग में कार्यरत 62 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक भी कर्मचारी पक्का नहीं किया गया।
उन्होंने मुफ्ती सरकार से सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की साथ ही आठ वर्षों से बकाया वेतन का भी जल्द भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर मोहिंद्र कुमार, रोशन शर्मा, सुरेंद्र कुमार, पुष्पराज, बिशनदास, आेंकार सिहं, सलीम अहमद, ताराचंद, सागर सिंह, काबला सिंह आदि मौजूद रहे।