फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government employees get bad food: Usman

होटल में सरकारी कर्मियों मिल रहा खराब भोजन: उस्मान

Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
government employees get bad food: Usman
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : Nikhil Mehta
जम्मू कश्मीर विधानसभा में शनिवार को विधायक उस्मान मजीद द्वारा सरकारी कर्मचारियों को मिल रहे खराब भोजन का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी जो घाटी के विभिन्न होटलों में रह रहे हैं, उनकी शिकायत है कि उन्हें खराब भोजन परोसा जाता है। विधायक ने कहा कि आजकल रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने डिप्टी स्पीकर से गुजारिश की कि सरकार को इस मसले पर गौर करने की हिदायत दी जाए।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी स्पीकर नजीर गुरेजी ने सरकार को इस पर ध्यान देने को कहा। डिप्टी स्पीकर के निर्देश पर सदन में मौजूद चौधरी लाल सिंह ने कहा कि सरकार इस पर गौर करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले पर गौर करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और आश्वासन दिलाया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed