फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government department is not responding to RTI in lockdown in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीरः कोरोना काल में सूचना के अधिकार पर भी लगा ताला, जानिए क्या बोले आरटीआई कार्यकर्ता

Thu, 14 May 2020 05:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Government department is not responding to RTI in lockdown in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते आम लोगों के लिए वैसे ही नागरिक सचिवालय से लेकर अन्य सरकारी विभागों तक पहुंच न के बराबर रह गई है। वहीं सूचना के अधिकार की बात करें तो कोरोना काल की तरह सरकार ने इस मामले पर भी लॉकडाउन ही लगा रखा है।  

विज्ञापन


जाने माने आरटीआई कार्यकर्ता बलविंद्र सिंह के अनुसार कोई भी सरकारी विभाग आरटीआई का जवाब नहीं दे रहा है। ऐसे लग रहा है कि आरटीआई पर भी लॉकडाउन लगा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने कई जानकारियां कोरोना वायरस के प्रकोप से पहले से मांगी थी इनका जवाब अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन


वहीं आरटीआई कार्यकर्ता नवीन जैन के अनुसार सामान्य प्रशासनिक विभाग, राजभवन आसैर वित्त विभाग के समक्ष आरटीआई के माध्यम से कई जानकारियां मांगी गई थी लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना के अधिकार को यहां पर लागू तो कर दिया गया है लेकिन कहीं भी इसका असर सरकारी विभागों में अब तक देखने को नहीं मिला है। वैसे ही लोगों की पहुंच सरकारी विभागों तक नहीं रह गई है। ऐसे में सरकार की मनमानी को रोकने के लिए आरटीआई ही एक मात्र विकल्प रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed