फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government contorl the effect of IS said defence minister

आईएस का प्रभाव कम करने में कामयाब रही सरकार : पर्रिकर

Thu, 24 Dec 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 24 Dec 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
government contorl the effect of IS said defence minister

देश की युवा पीढ़ी को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आकर्षण से बचाने को सरकार हर कदम उठा रही है। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि आईएस विभिन्न माध्यमों से युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


इसके चलते सेना युवाओं को सीधे संवाद के जरिये जागरूक कर रही है। ऐसे प्रयासों से सरकार आईएस का प्रभाव कम करने में काफी हद तक कामयाब रही है।

आईएस की ओर आकर्षित होने वाले युवाओं की संख्या में कमी आई है। रावी नदी पर देश का चौथा और उत्तर भारत के पहले केबल स्टेड ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद परिकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।
विज्ञापन


खराब मौसम और बर्फबारी के कारण रियासत के कई हिस्से देश से कट जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रक्षा मंत्रालय रियासत में नए टनल के निर्माण पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नई सड़कें और टनल बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहां करीब  20-25 नई टनल बनाने का काम पाइप लाइन में है।


इससे जहां रियासत के विभिन्न क्षेत्रों का विकास होगा, वहीं इनका सेना के त्वरित उपयोग के लिए भी किया जा सकेगा। टनल निर्माण का सवाल देश की रक्षा से जुड़ा रणनीतिक मामला भी है। परिकर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बर्फबारी के बावजूद जम्मू-कश्मीर की तमाम सड़कों पर साल के 12 माह यातायात जारी रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed