{"_id":"5a44e0094f1c1b6a118ba805","slug":"goverment-employees-against-the-rule-of-use-social-media-in-j-k","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सोशल मीडिया के आदेश का उड़ा मजाक, IAS टॉपर शाह फैजल दिया यह करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सोशल मीडिया के आदेश का उड़ा मजाक, IAS टॉपर शाह फैजल दिया यह करारा जवाब
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 28 Dec 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में आचार संहिता से जुड़े जम्मू-कश्मीर सरकार के ताजा आदेश की खासी किरकिरी हो रही है। रियासत के सरकारी अफसर और मुलाजिम सोशल मीडिया पर इस आदेश को लेकर चटखारे ले रहे हैं।
विज्ञापन
2009 आईएएस बैच के आल इंडिया टॉपर एवं जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के प्रबंधक निदेशक शाह फैजल ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि वह अब अपने फेसबुक अकाउंट को कोड भाषा का प्रयोग कर अपडेट किया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि बीते मंगलवार को राज्य सरकार ने 18 पन्नों की बाकायदा एक एडवाइजरी जारी कर सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश तय किए हैं। इसमें साफ कहा गया है कि कर्मचारी, सरकार के फैसलों, अपने विभाग के डाटा और रोजाना के कामकाज संबंधी डाटा सोशल मीडिया पर नहीं अपलोड कर सकते।
वह सियासी संदेश जारी करें। सोशल मीडिया पर मर्यादित रहें। उन्हें ये भी कहा गया कि वे सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से जुड़ने से परहेज करें। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वाले कर्मचारियों को जेल और जुर्माने के साथ नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
उन पर सरकार कानूनी कार्रवाई हो सकती है।अभिव्यक्ति की आजादी पसंद कई सरकारी अफसर व कर्मियों को ये आदेश बिलकुल नहीं सुहाया। सबसे पहले युवा आईएएस शाह फैजल ने इस एडवाइजरी के खिलाफ मोर्चा खोला।
चंद घंटों में मिले सवा दो हजार से लाइक
उन्होंने फेसबुक पर अंग्रेजी में लिखा-आज से मैं फेसबुक पर कोड भाषा का इस्तेमाल करूंगा। सुना है कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों के फेसबुक के इस्तेमाल पे ताल पीट सलाख (यानी जूतों की मार पड़ेगी)। यह शब्द लिखने के बाद शाह फैजल को चंद ही घंटों में सवा दो हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। पोस्ट धड़ाधड़ शेयर होने लगी।
एक अन्य सरकारी अधिकारी शहजादा बिलाल ने आईएएस शाह फैजल व अन्य कर्मचारियों को मजाकिया लहजे में सावधान किया है कि अगर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिमाग का प्रयोग किया तो उनकी नाक काट दी जाएगी। एक पूर्व सरकारी प्रिंसिपल हवा बशीर ने मजाक में कहा कि- शुक्र है कि आदेश रिटायर्ड कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।
इस पर शाह फैजल ने मजाकिया भरे लफ्जों में प्रतिक्रिया दी कि यह आदेश पेंशनरों पर भी लागू होता है। एक अन्य ट्वीट में शाह फैजल ने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों को जोक्स के अलावा सोशल मीडिया के प्रयोग में आचार संहिता का पालन करना चाहिए। उनका मतलब अच्छे व्यवहार से है। और कुछ नहीं।