फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Goods train derails near Sangar station in Jammu

जम्मू: मनवाल के संगर रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, कटड़ा की चार ट्रेनें देरी से चली

Sun, 26 May 2024 07:07 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 May 2024 07:07 PM IST
सार

जम्मू में संगर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
 

विज्ञापन
Goods train derails near Sangar station in Jammu
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू- उधमपुर रेलवे ट्रैक के बीच मनवाल के पास संगड़ रेलवे स्टेशन के पास उस समय आफरा- तफरी मच गई जब एक मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। इसके कारण रविवार को जम्मू- उधमपुर के बीच साढ़े पांच घंटे तक रेलवे ट्रैक बांधित रहा। शाम साढ़े चार बजे ट्रैक को रेल परिचालन के लिए बहाल किया गया।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर 12:30 बजे की है। मालगाड़ी कटड़ा से जम्मू की तरफ आ रही थी। इस बीच संगरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही मालगाड़ी के पिछले पहिए पटरी से उतर गए। गनीमत ये रही है ट्रेन के डिब्बे नीचे नहीं गिरे। इसकी जानकारी मिलने के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन से रेलवे अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


रेलवे कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद मालगाड़ी को दोबारा पटरी कर लाया गया। इसके बाट ट्रैक की जांच की और शाम साढ़े चार बजे ट्रैक को ट्रेनों के परिचालन के लिए शुरू किया गया। ट्रैक बाधित होने के कारण जम्मू-कटड़ा के बीच चार ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वंदेभारत, मालवा, कोट- उधमपुर शमिल हैं। वंदे भारत करीब तीन घंटे की देरी से कटड़ा के लिए रवाना हो पाई। कठुआ में बिना लोको पायलेट के ट्रेने का इंजन दौड़ने के बाद अब ये दूसरा मामला है। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के पहिए कैसे पटरी से उतरे इसकी जांच की कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना फिर न हो पाए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed