Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Good news: Travelling from Katra to Kashmir is now easier

खुशखबरी : कटड़ा से कश्मीर का सफर अब आसान

विज्ञापन
Good news: Travelling from Katra to Kashmir is now easier
अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर होंगे अतिरिक्त सुरक्षाबल, विशेष हेल्प डेस्क की भी रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब वह ट्रेन के जरिये कटड़ा से श्रीनगर तीन घंटे में पहुंचेंगे। कटड़ा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन दौड़ेगी।
वर्तमान में सड़क मार्ग से कटड़ा से श्रीनगर पहुंचने में 7 से 8 घंटे लगते हैं। पहाड़ी रास्तों, ट्रैफिक और मौसम की वजह से यह यात्रा थकाऊ और असुविधाजनक साबित होती है। वंदे भारत से यह दूरी महज 3 घंटे में तय की जा सकेगी। यह रेल मार्ग उधमपुर-बनिहाल सेक्शन से होकर गुजरता है और अत्याधुनिक सुरंगों व पुलों से लैस है। यह रेलवे लाइन न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी वरदान साबित होगी। इस रेल मार्ग से अमरनाथ यात्रियों को भी लाभ होगा। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। सड़क मार्ग से सफर में होने वाली दिक्कतों के चलते कई श्रद्धालु यात्रा से वंचित रह जाते थे। ट्रेन से वह आरामदायक तरीके से और जल्दी कश्मीर घाटी में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा का पूरा इंतजाम हो। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षाबल, सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल सुविधाएं और विशेष हेल्प डेस्क होंगे। कटड़ा से श्रीनगर तक ट्रेन सेवा से स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन उद्योग को भी गति मिलेगी। रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें अमरनाथ यात्रा बुकिंग के साथ ही टिकट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए यात्री आसानी से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। कटड़ा से कश्मीर तक की यात्रा को आसान बनाकर सरकार ने बड़ी सुविधा दी है। इसके साथ ही कश्मीर रेलमार्ग से कन्याकुमारी तक जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed