{"_id":"c191cff5b69b10b513b9f5c4941bad74","slug":"good-news-for-teachers-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों के बाद आएंगे टीचर्स के अच्छे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों के बाद आएंगे टीचर्स के अच्छे दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Jun 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर 43 दिन तक अस्थायी शिक्षकों ने भूख हड़ताल करके संघर्ष किया। कई बार सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले श्रीनगर में शिक्षा मंत्री के साथ मुलाकात की। शिक्षा मंत्री ने गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद कार्यकाल बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
अगर अब मांग पूरी नहीं की जाती है तो अस्थायी शिक्षक नई रणनीति के साथ सड़कों पर उतर कर आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे। ये बातें शनिवार को जेएंडके टेंपरेरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान बलविंद्र सिंह पवार ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन
बलविंद्र सिंह पवार ने बताया कि 43 दिन की भूख हड़ताल के दौरान कार्यकाल बढ़ाने के लिए राज्य सरकार किसी तरह से भी गंभीर नजर नहीं दिखी थी, लेकिन अब सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर हो चुकी है। अब शिक्षा मंत्री नईम अख्तर से आश्वासन मिला है और उनको पूरी उम्मीद है कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद उनका कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन