{"_id":"59bd3bec4f1c1b28688b4ec9","slug":"good-news-for-pilgrims-visiting-vaishno-devi-late-trains-run-on-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सुधरेगी लेट ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सुधरेगी लेट ट्रेनों की चाल
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 16 Sep 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
कटड़ा आने वाली ट्रेनों के समय में होगा सुधार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान यात्रियों को लेट चल रही ट्रेनों से कोई परेशानी न हो, इसके लिए कटड़ा जाने वाली ट्रेेनों की समय सारिणी में सुधार किया जाएगा। रेलवे ने कटड़ा जाने वाली पांच ट्रेनों के समय को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर 16, 17 और 18 सितंबर को विनियमन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
21 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं।
इस समय ट्रेनें लेट चलने से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न स्थानों से कटड़ा आने वाली पांच ट्रेनों को समय से चलाने के लिए कदम उठाया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नवरात्र के दौरान कटड़ा जाने और आने वाली कोई ट्रेन लेट न हो इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते ही कन्याकुमारी, मंगलोर सेंट्रल, जबलपुर, चेन्नई सेंट्रल, कोटा से चलकर कटड़ा आने वाली ट्रेनों को समय से चलाने के लिए हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रात 11 बजे तक विनियमित किया जाएगा। तीन दिन तक यह प्रक्रिया चलेगी, क्योंकि इन पांच ट्रेनों में से चार ट्रेनें सप्ताह में एक बार आती हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के समय में होगा सुधार
हजरत निजामुद्दीन से होंगी विनियमित
- फोटो : demo pics
16317 कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा हिम सागर एक्सप्रेस सोमवार को
16687 मंगलोर सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा नवयुग एक्सप्रेस वीरवार को
11449 जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस बुधवार को
16031 चेन्नई-सेंट्रल-माता वैष्णो देवी कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन
19803 कोटा-माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस रविवार को
नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो इस पर रेलवे का पूरा ध्यान है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निर्णय लिया गया है।
-नीरज शर्मा, सीपीआरओ, नॉर्दर्न रेलवे