फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   good news for pilgrimage of mata vaishno devi

वैष्णो देवी यात्रियों के लिए खुशखबरी, कोहरे की मार के बीच बढ़े इन ट्रेनों के फेरे

Thu, 30 Nov 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 30 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
good news for pilgrimage of mata vaishno devi
- फोटो : File Photo

रेल यातायात पर कोहरे की मार के बीच रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों के रद्द होनेे के बाद कुछ ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की है। इससे यात्रियों की कुछ हद तक राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 04992/04991 जम्मू तवी-पठानकोट-जम्मू तवी सप्ताह में पांच दिन चलने वाली ट्रेन को दोनों दिशाओं में एक दिसंबर से पंद्रह जनवरी तक लगातार चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

04409/04410 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली सप्ताह में तीन दिन चलने वाली विशेष रेलगाड़ी को एक दिसंबर से पंद्रह जनवरी तक श्री माता वैष्णो देवी से तीन दिसंबर से सोलह जनवरी तक लगातार चलाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल सप्ताह में दो दिन चलने वाली रेलगाड़ी को आनंद विहार से एक दिसंबर से पंद्रह जनवरी तक कटड़ा से दो दिसंबर से सोलह जनवरी तक लगातार चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू तवी एक्सप्रेस सात घंटे लेट

good news for pilgrimage of mata vaishno devi

जम्मू स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला लगातार जारी है। इस वजह से यात्रियों की परेशानियों में लगातार इजाफा हो रहा है। उत्तर रेलवे की ओर से एक दिसंबर से कुछ ट्रेनों को पहले ही रद्द कर दिया गया है।
इस वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश के रास्ते जाने वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशानी झेलने को मजबूर हैं। शहर में रैन बसेरों का न होना बाहरी राज्यों के यात्रियों के लिए परेशानी का सबब है।
वीरवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से जम्मू स्टेशन पहुंची। वहीं बेगमपुरा भी अपने तय समय से चार घंटे की अधिक देरी से स्टेशन आई। इन दोनों ट्रेनों के यात्रियों में ज्यादा रोष रहा।

ट्रेन         कितनी लेट (घंटे)
13151      04.00
19805      03.00
12413      05.30
12237      04.30
11077      04.34
12475      02.18
16687      03.00
12469      07.00
18101      06.28
12919      03.30
19806      03.00
13152      04.50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed