फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Good News Dont worry about BPL card connection will be given with DM seal Changes in requirements first phase

Good News: बीपीएल कार्ड की न लें टेंशन... डीएम की मुहर से मिल जाएगा कनेक्शन; पहले चरण की अनिवार्यता में बदलाव

Sun, 15 Oct 2023 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Oct 2023 08:35 AM IST
सार

अब नए  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) कनेक्शन के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में कमेटी बनेगी। डीएम चेयरमैन होंगे जिनकी संस्तुति पर पात्रों को कनेक्शन मिलेगा। यानी बीपीएल कार्ड नहीं है, तो भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आवेदन पर डीएम की मुहर लगने के साथ कनेक्शन मिल जाएगा।

विज्ञापन
Good News Dont worry about BPL card connection will be given with DM seal Changes in requirements first phase
उज्ज्वला योजना

विस्तार

आगामी तीन वर्षों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के विस्तार को मंजूरी दे दी है। जम्मू-कश्मीर में उज्ज्वला के पहले चरण में 12.65 लाख से अधिक गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। दूसरे चरण में केंद्र सरकार ने बीपीएल की अनिवार्यता में बदलाव किया है। 
विज्ञापन


अब नए कनेक्शन के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में कमेटी बनेगी। डीएम चेयरमैन होंगे जिनकी संस्तुति पर पात्रों को कनेक्शन मिलेगा। यानी बीपीएल कार्ड नहीं है, तो भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आवेदन पर डीएम की मुहर लगने के साथ कनेक्शन मिल जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। योजना के तहत लगातार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिला मुखिया के नाम से उज्जवला गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है। उधर, केंद्र सरकार को बड़े स्तर पर शिकायतें मिल रही थीं कि बड़ी संख्या में अभी भी ऐसे परिवार हैं, जिन्हें योजना के लाभ की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया गया कि गरीबी रेखा का कार्ड या फिर सूची में नाम नहीं होने के कारण ये परिवार लाभ पाने से वंचित हैं। सरकार ने ऐसे गरीब परिवारों की महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए उज्ज्वला योजना के पहले चरण की अनिवार्यता में बदलाव कर दिया है।

दूसरे चरण में गरीब परिवारों को योजना का लाभ तो मिलता रहेगा। इसके अलावा जिन परिवारों के पास बीपीएल कार्ड या फिर सूची में नाम नहीं है, वह परिवार भी आवेदन कर सकते हैं। 
 

आवेदन करने वाले गरीब परिवारों में पात्रों का चयन करने के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी ही पात्रों का चयन करेगी। विभागीय जानकार बताते हैं कि डीएम जिन आवेदनों पर मुहर लगा देंगे, उस परिवार की पात्र महिला के नाम उज्ज्वला का कनेक्शन मिल जाएगा।

पहली रिफिल और चूल्हा मुफ्त में मिलेगा
सामान्य तौर पर 14.2 किलोग्राम सिंगल कनेक्शन 2200 रुपये, 5 किलो डबल कनेक्शन 2200 रुपये, 5 किलो सिंगल कनेक्शन 1300 रुपये का खर्च आता है, लेकिन सरकार योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को मुफ्त में कनेक्शन देगी। उज्ज्वला 2.0 (दूसरा चरण) के मौजूदा तौर-तरीकों के अनुसार उज्ज्वला लाभार्थियों को पहली रिफिल और स्टोव (चूल्हा) भी मुफ्त दिया जाएगा।

गरीब परिवारों को मिलेगी राहत
गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन से स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच मिलेगी। इससे लकड़ी, कोयला, गोबर आदि जैसे ईंधन के उपयोग के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। इससे महिलाओं की सेहत भी अच्छी रहेगी।

पात्रता श्रेणी में किया गया है बदलाव
उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में कनेक्शन वालों की पात्रता श्रेणी में बदलाव किया गया है। अब प्रत्येक जिले में डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी, यह कमेटी ही पात्र लोगों का चयन करेगी। अब बीपीएल कार्ड धारक के अलावा भी गरीब परिवारों के पात्र आवेदन कर सकेंगे। जल्द ही योजना शुरू हो जाएगी।- सतीश कुमार, मंडलीय इंचार्ज आईओसीएल एलपीजी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed