फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Goldsmith died during strike

हड़ताल के दौरान स्वर्णकार का निधन

Mon, 11 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 11 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith died during strike
हाई अलर्ट से स्वर्णकार की मौत - फोटो : Demo Pic.
संभाग के सराफा व्यापारियों और स्वर्णकारों की पिछले 39 दिन से चल रही हड़ताल में उस समय दुखद हादसा हुआ, जब एक स्वर्णकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


स्वर्णकार संघ के संभागीय अध्यक्ष राज कुमार बब्बर ने कहा कि स्वर्णकार पूरण चंद की उम्र (50 साल) काफी कम थी और आशंका है कि आर्थिक परेशानी के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। यह पूरे स्वर्णकार समाज के लिए दुखद पहलू है।

संघ की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक मदद की जाएगी, ताकि परिवार दुखद समय से निकल पाए। वैसे तो आज हड़ताल का 39वां दिन था, लेकिन तमाम स्वर्णकार प्रदर्शन छोड़ पूरण चंद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 
विज्ञापन


संभागीय अध्यक्ष ने कहा कि लंबी हड़ताल के कारण सोने के कारोबार से जुड़ा हर तबका परेशान है। ऐसा नहीं है कि केंद्र सरकार के राजस्व को भी चपत नहीं लग रही। सोने के आयात पर 12 फीसदी कस्टम लगता है और कारोबार बंद होने से आयात में भारी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री को सराफा व्यापारियों और स्वर्णकारों की समस्याओं को देखते हुए एक्साइज ड्यूटी के फैसले को रोल बैक करना चाहिए। साझा कमेटी के कुलभूषण आनंद, विजय कुमार वर्मा, सुरिंदर कुमार जैन, राम कपूर, जगदीश सहदेव, रघुबीर सराफ, राज पाल वर्मा, जोगिंदर वर्मा, अशोक नागी, संजीव कुमार वर्मा, अजय वैद ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक हड़ताल समाप्त का कोई सवाल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed