फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Golden Victory torch carried over world highest railway bridge in Reasi of jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: स्वर्णिम विजय मशाल को रियासी में विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ले जाया गया

Tue, 08 Jun 2021 05:31 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Jun 2021 05:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 16 दिसंबर को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर ज्योति से ‘‘स्वर्णिम विजय मशालें’’ प्रज्ज्वलित कर उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में रवाना किया था।

विज्ञापन
Golden Victory torch carried over world highest railway bridge in Reasi of jammu and kashmir
स्वर्णिम विजय मशाल - फोटो : भारतीय सेना

विस्तार

'स्वर्णिम विजय मशाल' को सोमवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में चेनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ले जाया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 16 दिसंबर को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर ज्योति से ‘‘स्वर्णिम विजय मशालें’’ प्रज्ज्वलित कर उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में रवाना किया था।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों से गुजरने के बाद रियासी जिले में स्थानीय टुकड़ी के कमांडिग अधिकारी ने भव्य समारोह में मशाल की आगवानी की और फिर इसे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ले जाया गया जो चेनाब नदी पर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों और युद्ध नायकों की याद में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था। प्रवक्ता के मुताबिक, पूर्व सैनिक, रियासी के उपायुक्त, रियासी के एसएसपी और अन्य ने श्रद्धांजलि दी जबकि इस मौके पर वीर नारियों और 1971 के युद्ध के नायकों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed