फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Going through the process of trial under UAPA is a punishment in itself: Parra

यूएपीए के तहत मुकदमे की प्रक्रिया से गुजरना अपने आप में एक सजा है: पर्रा

विज्ञापन
Going through the process of trial under UAPA is a punishment in itself: Parra
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद पर्रा ने बुधवार को विचाराधीन कैदियों की दुर्दशा को उजागर करते हुए कहा कि यूएपीए के तहत मुकदमे की प्रक्रिया से गुजरना अपने आप में एक सजा है। यूएपीए के तहत मुकदमे का सामना कर रहे पर्रा की यह टिप्पणी एनआईए अधिनियम के तहत फास्ट-ट्रैक विशेष आतंकवाद अदालत में उनकी पेशी के दिन आई।
विज्ञापन

पुलवामा से विधायक पर्रा ने एक्स पर लिखा, 4 साल। 60 सुनवाई। 5 गवाह। एनआईए अधिनियम के तहत फास्ट-ट्रैक विशेष आतंकवाद अदालत में एक और दिन। यूएपीए के तहत न्याय ऐसा ही दिखता है। एक ऐसा कानून जहां केवल आरोप ही एक सजा है। देश भर में हजारों लोग बिना मुकदमे के सलाखों के पीछे हैं।
विज्ञापन

पर्रा ने कहा कि जुलाई महीने में जम्मू-कश्मीर की विभिन्न अदालतों में उनकी आठ सुनवाई हैं। उन्होंने कहा, इस तरह प्रक्रिया ही सजा बन जाती है।

पर्रा ने एक्स पर लिखा, मैं अपने एक महीने की अदालती डायरी साझा कर रहा हूं:
1 जुलाई – एनआईए कोर्ट, जम्मू
• 2 जुलाई – एनआईए कोर्ट, जम्मू
• 4 जुलाई – मुंसिफ कोर्ट, अवंतीपोरा
• 8 जुलाई – अतिरिक्त न्यायालय, पुलवामा
• 16 जुलाई – एनआईए कोर्ट, श्रीनगर
• 21 जुलाई – एनआईए कोर्ट, जम्मू
• 22 जुलाई – एनआईए कोर्ट, जम्मू
• 28 जुलाई – जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed