फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GOC White Knight Corps chaired Security Review Meeting with other security agencies at Nagrota jammu

अमरनाथ यात्रा: जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सुरक्षा स्थिति को लेकर की बैठक

Thu, 19 May 2022 05:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 May 2022 05:04 PM IST
सार

बैठक में जम्मू संभाग में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर केंद्रित रही और आगामी मचैल और अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन
GOC White Knight Corps chaired Security Review Meeting with other security agencies at Nagrota jammu
Nagrota Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी अमरनाथ और मचैल तीर्थ यात्राओं को लेकर गुरुवार को जम्मू के नगरोटा में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की एक संयुक्त उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की। 

विज्ञापन


बैठक में एडीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस मुकेश सिंह और क्षेत्र की विभिन्न खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि बैठक मुख्य रूप से जम्मू संभाग में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर केंद्रित थी और आगामी मचैल और अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि सभी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के बीच सुव्यवस्थित समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


बैठक किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधि को विफल करने के लिए दो तीर्थयात्रियों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने पर केंद्रित रही। जम्मू जिले के सिदड़ा में आतंकी हमले और बाईपास रोड किनारे से एक विस्फोटक सामग्री की बरामदगी के बाद जम्मू संभाग की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed