{"_id":"5c5c7970bdec2273a92493f5","slug":"goc-northern-command-16-militant-camps-are-running-in-pok-and-pakistan-450-terrorist-active","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान व पीओके में चल रहे 16 आतंकी कैंप, कश्मीर में सक्रिय 450 आतंकी: सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान व पीओके में चल रहे 16 आतंकी कैंप, कश्मीर में सक्रिय 450 आतंकी: सेना
Fri, 08 Feb 2019 12:01 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:01 AM IST
सार
- पिछले वर्ष कश्मीर में 191 युवा बने आतंकी
- पांच वर्ष में घाटी में मारे गए 836 आतंकी
- कश्मीर में पत्थरबाजों की संख्या में आई कमी
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि सेना की सूचना के अनुसार 16 आतंकवादी कैंप पाकिस्तान व पीओके में मौजूद हैं। यहां आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता है और एलओसी के पास भेज कर घुसपैठ करवाई जाती है। इन कैंपों की गतिविधियों पर सेना पूरी नजर रखती है और जब भी घुसपैठ का प्रयास होता है तो उसको विफल कर दिया जाता है।
अलंकरण समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कश्मीर में पीर पंजाल के उत्तर की तरफ आतंकियों की संख्या सबसे ज्यादा है। उत्तर कश्मीर में 350 से 400 सक्रिय हैं। पीर पंजाल के दक्षिण की तरफ 50 आतंकी सक्रिय है। पीरपंजाल के दक्षिण की तरफ सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा रखा गया है और शांति माहौल बना हुआ है। ज्यादा आंतकी आपरेशन पीर पंजाल के उत्तर ही होते हैं। कहा कि स्थानीय युवाओं का आतंकवादी बनना चिंता का विषय है।
वर्ष 2018 में 191 कश्मीरी युवा आतंकी बने हैं। युवाओं और उनके परिवारों तक पहुंच कर जागरूक किया जा रहा है। पिछले पांच से छह महीने में युवाओं के आतंक की राह पकड़नें में कमी आई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर में सेना आतंकवाद के साथ सख्ती के साथ निपट रही है। पिछले पांच वर्षों में 836 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से 490 आतंकवादी पाकिस्तानी व विदेशी थे। कहा कि 2016 में पथराव शुरू हुआ था तो सैकड़ों की संख्या में लोग पत्थर मारने के लिए बाहर निकलते थे, लेकिन अब इसमें कमी आई है। अब कभी कभार ही 15 -20 की संख्या में पत्थरबाज सामने आ रहे हैं।

Trending Videos
भारत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करे पाकिस्तान
लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना भारत के अंदर किसी तरह का नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करे। अगर पाकिस्तान कोई हरकत करता है तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और तैयार भी है। हमारे देश के अंदर किसी को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।