{"_id":"66656b84858f007f720cbb18","slug":"goc-15-corps-rajiv-ghai-said-all-measures-taken-to-keep-security-situation-stable-in-kashmir-ahead-of-assembly-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा स्थिति स्थिर रखने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता- जीओसी 15 कोर राजीव घई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा स्थिति स्थिर रखने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता- जीओसी 15 कोर राजीव घई
Sun, 09 Jun 2024 02:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:14 PM IST
सार
जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा स्थिति स्थिर है और इसे स्थिर रखने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। वह घाटी में सुरक्षा स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्रीनगर स्थित सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को कहा कि इस साल होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को स्थिर रखने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। बारामुला के जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में कारगिल युद्ध के दिग्गजों के सम्मान समारोह के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जीओसी ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा स्थिति स्थिर है और इसे स्थिर रखने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। वह घाटी में सुरक्षा स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन बताया कि जम्मू-कश्मीर में 70 से 80 विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं और आतंकवाद का फोकस स्थानीय से विदेशी हो गया है।
विज्ञापन
इस पर जीओसी ने कहा कि डीजीपी द्वारा सुझाए गए आंकड़े एक तथ्य हैं। सुरक्षा एजेंसियां उनसे (विदेशी आतंकवादियों) कैसे निपट रही हैं, यह स्पष्ट है। एलओसी पर स्थिति के बारे में, सेना अधिकारी ने कहा कि सीमाओं पर स्थिति स्थिर है।
दक्षिण कश्मीर में हाल ही में सफल आतंकवाद विरोधी अभियान पर, जीओसी 15 कोर ने कहा कि "हर आतंकवाद विरोधी अभियान सफल होता है और आगे बढ़ता है।" यहां सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले लश्कर-ए-तैयबा कमांडर को मार गिराया गया था इससे पहले, जीओसी ने कहा कि कारगिल युद्ध में सेना की हिमालयन रेजिमेंट ने कारगिल में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था।