फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GNN Club Beat Sahil Hockey Club

Jammu News: साहिल क्लब को हराकर जीएनएन हॉकी क्लब फाइनल में

विज्ञापन
GNN Club Beat Sahil Hockey Club
- जम्मू हॉकी लीग के पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में 8-1 से दर्ज की जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जीएनएन हॉकी क्लब ने साहिल हॉकी क्लब को हराकर जम्मू हॉकी लीग के पुरुष वर्ग के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वीरवार को हुए पहले सेमीफाइनल में जीएनएन हॉकी क्लब ने साहिल हॉकी क्लब को 8-1 से करारी शिकस्त दी।
केके हक्कू स्टेडियम में हुए इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में साहिल क्लब के ताजवीर सिंह ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद जीएनएन हॉकी क्लब के तेजपाल सिंह ने 14वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद जीएनएन हॉकी क्लब ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक गोल किए। जीएनएन ने दूसरे क्वार्टर में चार गोल, तीसरे में दो और चौथे क्वार्टर में एक गोल किया। जीएनएन के लिए तेजबाल सिंह ने सर्वाधिक तीन गोल किए, जबकि सुखिंदर ने दो, शरनदीप, सक्षम शर्मा और जसजोत सिंह ने एक-एक गोल किए। जीएनएन के जसजोत सिंह जोजो को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें हॉकी स्टिक और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मैच की अंपायरिंग जगजीत सिंह और दलविंदर सिंह ने की, जबकि बलजीत कौर रिजर्व अंपायर रहीं। सोनिया स्कोर जज और मुस्कान और तनिशप्रीत ने पूरे मैच को मॉनिटर किया। मौके पर मुख्य अतिथि केके हक्कू स्टेडियम के प्रबंधक अजय गुप्ता, केआईसी हॉकी कोच अंजलि ठाकुर, सतबीर सिंह, जनक सिंह, मंजीत सिंह, परमजीत सिंह, रविंदर सिंह बिट्टा और अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed