{"_id":"59018bb34f1c1bb526c0d078","slug":"gmail-comes-in-trend-after-ban-of-social-sites-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सोशल साइटों पर प्रतिबंध लगते ही ट्रेंड में आया जीमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सोशल साइटों पर प्रतिबंध लगते ही ट्रेंड में आया जीमेल
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
जीमेल
- फोटो : डेमो फोटो
कश्मीर में सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट पर संदेश भेजने पर प्रतिबंध लगते ही गूगल का जीमेल आईडी सहित अन्य मेल आईडी ट्रेंड में आ गईं। फेसबुक पर कश्मीर से संबंध रखने वाले उपभोक्ताओं की अपने फेसबुक पेज पर जीमेल आईडी स्टेटस में अपडेट करने की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
हर किसी ने अपना जीमेल आईडी शेयर किया। रेडिफमेल, हाटमेल, इंस्टाग्राम, इमो जैसे अकाउंट भी शेयर किए गए। दरअसल, जीमेल से एक दूसरे को मेल किया जा सकता है। यहां तक कि चैटिंग भी की जा सकती है।
विज्ञापन
बेशक गृह विभाग ने 22 नेटवर्किंग साइट पर संदेश भेजने पर रोक लगा दी हो, लेकिन आपस में बात करने वालों ने तरीका कुछ ही मिनट में ढूंढ लिया। संभव है कि जो लोग व्हाट्सएप आदि का इस्तेमाल करते हैं वह लोग भी जीमेल की आईडी बनाएं। इसके माध्यम से एक दूसरे से बात कर सकें।
विज्ञापन
जीमेल पर 25 एमबी तक की फाइल एक बार में भेजी जा सकती है। इसमें वीडियो, फोटो, पीडीएफ फाइल सहित अन्य फाइलें भी भेजी जा सकती हैं। अन्य नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करने वाले इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गृह विभाग ने सिर्फ सोशल नेटवर्किंग साइट के संदेश ब्लाक किए हैं, जबकि जीमेल आईडी पर मैसेज भेजा जा सकेगा।
कश्मीर में कई बार लग चुकी है इंटरनेट पर रोक
घाटी में इंटरनेट पर रोक
- फोटो : डेमो फोटो
कश्मीर में इंटरनेट का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों से विवादों में रहा है। बार-बार हिंसा की घटनाओं के दौरान मोबाइल सर्विस बंद होती रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंटरनेट सेवा बंद करने की जगह सोशल साइट पर भेजे जाने वाले संदेश पर रोक लगी हो। इस निर्णय पर कंपनियों को अमल करने में कुछ दिनों का वक्त लग सकता है।