फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Global Investor Conference 2020 Preparations, Lt. Governor of Jammu Kashmir will meet investors

वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2020 की तैयारियां तेज, दिल्ली में निवेशकों से रूबरू होंगे उपराज्यपाल मुर्मू

Fri, 20 Dec 2019 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 20 Dec 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Global Investor Conference 2020 Preparations, Lt. Governor of Jammu Kashmir will meet investors
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में आगामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2020 की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू आठ जनवरी को नई दिल्ली में निवेशकों से रूबरू होंगे। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने गुरुवार को उद्योग भवन में सम्मेलन के लिए गठित अपेक्स कमेटी की पहली बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों, एचओडी और अन्य उच्चाधिकारियों से समन्वय मजबूत बनाकर सम्मेलन को सफल बनाने पर जोर दिया। कहा कि सम्मेलन से पूर्व होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी उपराज्यपाल शामिल होंगे। रोड शो की योजना तैयार की जा रही है। जिला स्तरीय जागरूकता शिविर और कर्टन रेजर सम्मेलन के पूर्व कार्यक्रमों का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


इस सम्मेलन से जम्मू-कश्मीर की निवेश की संभावनाओं को नया प्लेटफार्म मिलेगा। सम्मेलन में राउंड टेबल विचार विमर्श, तकनीकी प्रस्तुतियां, पार्टनरशिप, वन टू वन बिजनेस बैठकें, एमओयू हस्ताक्षर आदि गतिविधियां होंगी। सरकार को जम्मू-कश्मीर में नए व्यापार को शिनाख्त करने का मौका मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इससे प्रदेश में घरेलू और ग्लोबल निवेशकों का रुझान बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने उद्योग व वाणिज्य विभाग को एफएक्यूएस तैयार करने को कहा। जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए पर्यटन, स्वास्थ्य, फार्मा स्यूटिकल्स, रियल इस्टेट, ऊर्जा, बिजली, फिल्म, आईटी, आईटीईएस, शिक्षा, कौशल विकास आदि क्षेत्रों की शिनाख्त की गई है। बैठक में मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा, उपायुक्त जम्मू व अन्य विभिन्न विभागों के एचओडी के अलावा कश्मीर संभाग से उच्चाधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed