फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Glimpses of Duggar culture seen in Mubarak Mandi

Jammu News: मुबारक मंडी में दिखी डुग्गर संस्कृति की झलक, डोगरी गांव बना आकर्षण

विज्ञापन
Glimpses of Duggar culture seen in Mubarak Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जिले भर में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों के शहर में भी जगह-जगह कार्यक्रम हुए। मुबारक मंडी में पर्यटन विभाग के तीन दिवसीय बैसाखी महोत्सव के दूसरे दिन डुग्गर संस्कृति की झलक देखने को मिली। लोग डोरी कला, परिधान और खान-पान के डोगरी गांव से रूबरू हुए। स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर महोत्सव को रंगीन बना दिया। लोक गायिका उपमा शर्मा ने डोगरी गीतों से समां बांध दिया। तीन बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे, जिनपर कार्यक्रम दिखाया गया।

मुबारक मंडी को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जो रात के रंग-बिरंगी लाइटों से अपनी छटा बिखेर रही है। डुग्गर गांव में कुआं, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले चाक, बैलगाड़ी और अन्य कई प्रकार चीजों को दर्शाया गया। दर्शकों ने कुएं से पानी निकालना, चाक पर मिट्टी के दिए बनाने का भी लुत्फ लिया। महोत्सव में डुग्गर प्रदेश की खाने-पीने की चीजें भी थीं, जिसके भी लोगों ने खूब चटकारे लगाए। इस दौरान हस्तशिल्प उत्पाद, खिलौने, आर्टिफिशियल आभूषण के भी स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed