फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Glimpse of cultural heritage seen in cultural festival

Jammu News: सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक

विज्ञापन
Glimpse of cultural heritage seen in cultural festival
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रदेश की विविधता में एकता का संदेश भी दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव गुलदस्ता-ए-जम्मू व कश्मीर नया दौर, नई उम्मीद में कलाकारों ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई। कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन पूरा अभिनव थिएटर दर्शकों से भरा हुआ था। अभिनव थिएटर में दर्शकों की गूंजती सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कलाकारों ने समां बांधा।
कलाकारों ने प्रदेश की विभिन्न पारंपरिक लोक नृत्य जैसे कुड, कश्मीरी रौफ, धंबली नृत्य, भांड पाथेर के अलावा डोगरी, गोजरी और पहाड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रदेश की विविधता में एकता का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 450 कलाकारों ने भाग लिया। वीरवार को पहले दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया था। इस दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने ऑल जेएंडके फोक आर्टिस्ट एसोसिएशन, संगीत नाटक अकादमी और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के सहयोग से किया था। इस दौरान जेकेएएसीएल के सचिव भरत सिंह मन्हास ने कहा कि ये महोत्सव जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने और इन सदियों पुरानी परंपराओं को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि जेकेएएसीएल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बहुत समर्पित है और संस्कृति को हर घर तक ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है ताकि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से परिचित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक महोत्सव में बिश्नाह डिग्री कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन परेड और एमएएम कॉलेज जम्मू के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी कला, संस्कृति और इतिहास के बारे में बताना हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का कुशल संचालन पंकज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed