फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GLASS TOP RAILWAYS TO BEGIN WITHIN A YEAR

शीशे की छत वाली ट्रेन दिखाएगी कश्मीर में घाटियों के खूबसूरत नजारे, रेलवे देगा बड़ा तोहफा

Sun, 27 Nov 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Nov 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
GLASS TOP RAILWAYS TO BEGIN WITHIN A YEAR
सुरेश प्रभु और महबूबा मुफ्ती की मुलाकात - फोटो : File Photo

घाटी में पर्यटक अगले एक साल में ट्रेन से वादियों का हसीन नजारा ले सकते हैं। रेलवे ने ग्लास टॉप रेल डिब्बे चलाने की तैयारी की है। इसके साथ ही वैली आन व्हील्स की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। यह आश्वासन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दिया।

विज्ञापन



नई दिल्ली में शनिवार को मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रेल मंत्री से रियासत में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे के उत्पाद पोर्टफोलियो में राज्य के विशिष्ट उत्पादों को शामिल कर जम्मू-कश्मीर के पर्यटन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में रेलवे की भागीदारी का आग्रह किया।
विज्ञापन


कहा कि राज्य में पर्यटन व हस्तशिल्प की भारी क्षमता है, लेकिन खरीदारों की कमी से बाजार की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाया है। इसके लिए विभिन्न रेल स्टेशनों पर हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए स्टाल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। भारतीय रेल के पोर्टल पर जम्मू-कश्मीर के उत्पादों और रेलवे मैन्यू में कश्मीरी व्यंजनों को शामिल करने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू से कटड़ा के बीच लक्जरी ट्रेन चलाने का सुझाव

GLASS TOP RAILWAYS TO BEGIN WITHIN A YEAR
लक्जरी ट्रेन चलाने का सुझाव - फोटो : File Photo

उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने में सहयोग मांगते हुए कहा कि पर्यटन को ध्यान में रखकर विशेष ट्रेनें चलाई जानी चाहिएं। साथ ही चल रही रेल के  फेरे बढ़ाए जाने चाहिएं। उन्होंने काजीगुंड से बारामुला और जम्मू से कटड़ा के बीच लक्जरी ट्रेन चलाने का सुझाव दिया, ताकि लोग राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती को निहार सकें।

मुख्यमंत्री ने सुबह के वक्त जम्मू-अमृतसर और शाम को अमृतसर-जम्मू के बीच ट्रेन चलाने का भी आग्रह किया। साथ ही पीक टूरिस्ट सीजन में मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन चलाने को कहा। रेलवे नेटवर्क से अन्य टूरिस्ट स्थानों को जोड़ने का आग्रह किया।

रेलमंत्री ने बच्चों को दिया पाक्षिक ट्रेन का तोहफा

GLASS TOP RAILWAYS TO BEGIN WITHIN A YEAR
रेलमंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : Getty

महबूबा ने राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं खासकर जम्मू-श्रीनगर लिंक में तेजी लाने का आग्रह किया। इससे न केवल घाटी की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि व्यापार और सामाजिक जुड़ाव में भी सहायक होगा। बुनियादी ढांच में राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने को कहा। 

रेल मंत्री ने राज्य के बच्चों को उपहार के तौर पर एक पाक्षिक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की। कहा कि इससे उन्हें सैर करने के अधिक अवसर सुलभ होंगे। सुरेश प्रभु ने राज्य में व्यापार को बढ़ावा देने में रेलवे की भागीदारी बढ़ाने की मांग के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। कहा कि उनके सुझावों पर मंत्रालय ठोस कार्रवाई करेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed