फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   girl topped in board examination from the same school of burhan wani

जहां पढ़ता था बुरहान, उस स्कूल की बेटी ने बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 99 फीसदी नंबर

Thu, 02 Feb 2017 04:18 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Thu, 02 Feb 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
girl topped in board examination from the same school of burhan wani
बोर्ड परीक्षा में शाहिरा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन - फोटो : ANI
कश्मीर घाटी की एक बेटी ने अपनी तालीम की ताकत के बल पर दुनिया को ये साबित किया है कि बेटियां किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नहीं हैं। कश्मीर के त्राल की एक छात्रा शाहिरा ने अपनी पढ़ाई की मेहनत, ताकत और बेशुमार हिम्मत के बल पर घाटी के मुश्किल हालातों में भी बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं।
विज्ञापन


अपनी सफलता के बाद शाहिरा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए परीक्षा के परिणामों पर अपनी खुशी जाहिर की। बातचीत में शाहिरा ने बताया कि वो अपनी सफलता से बेहद खुश है और इसके लिए अपने सभी टीचर्स की शुक्रगुजार है।
विज्ञापन


शाहिरा ने बताया कि वे आगे मेडिकल स्टडीज के लिए आयोजित होने वाले नेशनल इंट्रेस एलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) की परीक्षा की तैयारियां कर रही हैं। एएनआई से बातचीत में शाहिरा के पिता ने कहा कि उन्होंने हमेशा शाहिरा को मेहनत से पढ़ाई करने और समय के प्रति पांबद रहने की सलाह दी है और वो चाहते हैं कि उनकी बेटी भविष्य में भी कामयाबी हासिल करे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस स्कूल में पढ़ता था बुरहान वानी, वहीं पढ़ीं हैं शाहिरा

girl topped in board examination from the same school of burhan wani
बुरहान वानी - फोटो : FILE PHOTO

शाहिरा नें अपनी तालीम उस स्कूल में पूरी की है जहां आतंकी बुरहान वानी पढ़ा करता था। पर एक ही स्कूल के बावजूद बुरहान ने जहां आतंक की गलत राह पकड़ कर आतंक का नापाक रास्ता चुना वहीं शाहिरा नें तालीम की ऐसी राह पकड़ी जो शायद आने वाले समय में सिर्फ उनकी ही नहीं पूरे कश्मीर की बेटियों की जिंदगी को रोशन कर सकेगी।

कश्मीर के मुश्किल हालातों में परीक्षा देने वाली शाहिरा ने बोर्ड की परीक्षा में 99 फीसदी से भी ज्यादा नंबर हासिल किए हैं ऐसे में शाहिरा इस बात की मिसाल बन गई हैं कि हालातों का जख्म जिंदगी के जज्बे और हिम्मत के आगे बहुत छोटा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed