फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Girl students at Aparajita training camp in Jammu and Kashmir

अपराजिता के ट्रेनिंग कैंप में उत्साह ले लबरेज दिखीं छात्राएं

Fri, 08 Feb 2019 01:29 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 08 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Girl students at Aparajita training camp in Jammu and Kashmir
Amar Ujala Aparajita campaign in Jammu Kashmir

मनचलों से अपनी रक्षा कैसे की जाए इसके उपाय सीखने का जज्बा छात्राओं में शुक्रवार को जबरदस्त ढंग से नजर आया। अवसर था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘अपराजिता’100 मिलियन स्माइल्स के तहत राजपुरा के  दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में 3 दिन के ट्रेनिंग कैंप के दूसरे दिन वीरवार का। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही आत्मविश्वास से लबरेज छात्राओं का उत्साह दोगुना दिखाई दे रहा था। इस कैंप में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। कैंप में करीब 80 छात्राओं को जूडो, कराटे और फेंसिग की ट्रेनिंग दी जा रही है। 

विज्ञापन


प्रशिक्षण का उद्देश्य पढ़ाई के साथ छात्राओं को यह संदेश देना है कि उन्हें खुद के शोषण के खिलाफ आवाज उठानी होगी। खुद को किसी भी तरह के दबाव में नहीं रखना है और खुलकर हर मुसीबत का सामना करना होगा। आमतौर पर देखा जाता है कि खुद के शोषण के खिलाफ लड़कियां बहुत कम आवाज उठा पाती हीं। अपराजिता का उद्देश्य ही यही है कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां खुद की रक्षा के साथ शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


माता-पिता को अपनी लड़कियों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए ताकि उनको लड़को पर निर्भ्रर न रहना पड़े- अंश बंगोत्रा

लड़कियां भी लड़को के बराबर हैं और वे खुद की रक्षा स्वयं कर सकती हैं- तनवी जमवाल

लड़कियों को किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, उन्हें अपनी प्राथमिक शिक्षा के साथ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी लेनी चाहिए- आरती, छात्रा

सेल्फ डिफेंस के जरिए लड़कियां खुद की रक्षा कर सकती हैं, ये बात सभी को समझनी चाहिए- अकिंता शर्मा, छात्रा

मैं अमर उजाला को धन्यवाद करना चाहती हुं कि उनके इस अभियान से लड़कियों को जागरूक किया गया ताकि वे दूसरों पर निर्भर न रहें- रितु शर्मा, शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed